16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खेलाने वाले आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

OM Darpan

Sep 11, 2024 06:42 pm 252 views
  • रेलवे कॉलोनी में सट्टे की शिकायत पर पुलिस की दबिश, 18,500 रुपये नगद और सट्टा पर्चियां जब्त
जगदलपुर (कौशल संदुजा) बस्तर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलाने के आरोप में मेटगुडा निवासी प्रेम सिंह परिहार (59) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18,500 रुपये नगद और 12 नग सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी के स्कूल परिसर से आरोपी को धर दबोचा।
  • आरोपी का नाम: प्रेम सिंह परिहार, उम्र 59 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, मेटगुडा
  • जप्त की गई संपत्ति: 18,500 रुपये नगद और 12 सट्टा पर्चियां
  • कार्रवाई के तहत मामला दर्ज: छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के अंतर्गत
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी स्कूल में प्रेम सिंह परिहार सट्टा खेला रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्तर पुलिस की टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से नगदी और सट्टा पर्चियां भी जब्त कर लीं। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना बोधघाट के प्रभारी लीलाधर राठौर ने किया। कार्रवाई में उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक नितेश मेश्राम, रोहित मंडावी, और आरक्षक होरी लाल आर्मो तथा त्रिनाथ कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की सतर्कता से सफलता: पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। बस्तर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए सट्टा गिरोहों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916200851249

विज्ञापन

Advertisement