Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर का पहला सोलर पीएम आवास: CM विष्णु देव साय ने चमन लाल को कराया गृह प्रवेश

बस्तर का पहला सोलर पीएम आवास और सीएम विष्णु देव साय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बस्तर का पहला सोलर पीएम आवास और सीएम विष्णु देव साय

कोंडागांव (Om Darpan)।

बस्तर का पहला सोलर पीएम आवास जिले के ग्राम बड़े कनेरा में बनकर तैयार हो गया है। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद इस आवास के हितग्राही चमन लाल के नए घर पहुंचकर उनके परिवार को सपरिवार गृह प्रवेश कराया।

अचानक सूबे के मुख्यमंत्री को अपने घर की चौखट पर पाकर चमन लाल और उनका पूरा परिवार भावुक हो उठा। खुशी के मारे परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू छलक पड़े। सपनो के घर में खुशियों का यह प्रवेश ग्रामीण विकास और सुशासन का एक अनूठा मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

खास बात यह है कि यह बस्तर का पहला सोलर पीएम आवास है, जिसे ऊर्जा आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया है। इस प्रधानमंत्री आवास में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सोलर सिस्टम भी स्थापित किया गया है। यह पहल न केवल एक गरीब परिवार को पक्की छत दे रही है, बल्कि मुफ्त बिजली के जरिए उन्हें पूरी तरह से आत्मनिर्भर भी बना रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow