लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जनवादी राज मिस्त्री मजदूर संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष बने भरत लाल यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग। जनवादी राज मिस्त्री मजदूर संघ, दुर्ग की सभी इकाइयों ने सर्वसम्मति से भरत लाल यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार, 2 सितंबर 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भरत लाल यादव का संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान संघ की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

मजदूरों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे काम

नियुक्ति के बाद भरत यादव ने कहा कि साथियों ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से मजदूर भाइयों के हितों एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।

यादव समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भरत लाल यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर यादव समाज, परिवार और समर्थकों में उत्साह है। कातुलबोर्ड सर्किल के महामंत्री भरत यादव एवं अध्यक्ष चेलाराम यादव ने उन्हें बधाई दी। इसके अलावा दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा, वार्ड 17, 18 के भाजपा कार्यकर्ताओं और मजदूर साथियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow