Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारती विश्वविद्यालय द्वारा कोनारी में गांधी दर्शन और मौलिक कर्तव्यों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा 19 नवंबर 2024 को गोदग्राम कोनारी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में गांधी जीवन दर्शन और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी और गोदग्राम समन्वयक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम ने किया। उन्होंने गांधी जीवन दर्शन के प्रमुख तत्व जैसे अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, और सविनय अवज्ञा का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया और इसे विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान में उल्लेखित 11 मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. मेश्राम ने बताया कि भारतीय संविधान के कर्तव्यों में संविधान का पालन, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के महान आदर्शों का पालन, भारत की संप्रभुता और एकता की रक्षा, देश की सेवा में तत्पर रहना, सभी नागरिकों के बीच समानता और सद्भावना को बढ़ावा देना, मिश्रित संस्कृति का संरक्षण, पर्यावरण का संवर्धन, वैज्ञानिक सोच का विकास, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, और छह से चौदह वर्ष के बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना शामिल है। इन कर्तव्यों का पालन सभी नागरिकों से अपेक्षित है ताकि हम एक सुदृढ़ और उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

इस जागरूकता कार्यक्रम से बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के आयोजन में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस. देवांगन, डॉ. रोहित कुमार वर्मा, स्वयंसेवक मुकेश कुमार साहू और कोनाल सेन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment