Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई नगर निगम द्वारा गीला और सूखा कचरा एक साथ देने वालों से वसूला गया ₹600 का अर्थ दंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। 

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान गीला और सूखा कचरा एक साथ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निगम के कर्मचारियों ने 30 ऐसे परिवारों से ₹600 का अर्थ दंड वसूला है, जिन्होंने घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग ना करके एक साथ दिया था। यह कार्रवाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई।

 

नगर निगम भिलाई के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस चालानी अभियान का उद्देश्य नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की आदत डालना है। इस अभियान के तहत, जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे और सुपरवाइजर बोधन साहू की टीम ने घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा एक साथ देने वाले 30 परिवारों से अर्थ दंड वसूला।

नगर निगम ने सभी परिवारों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी इस तरह की गलती की जाती है, तो उनके घर से कचरा संग्रहण बंद कर दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य स्वच्छता में सुधार लाना और शहर को स्वच्छ रखना है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment