Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से भिलाईवासियों को मिलेगा मुफ्त बिजली का तोहफा, जानिए सोलर पैनल की सब्सिडी योजना”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

 नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कैसे भिलाई के निवासी अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और बिजली बिल में भारी कटौती कर सकते हैं। सोलर पैनल से न केवल बिजली का बिल कम होगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित होगा।

इस योजना में सरकार द्वारा सोलर पैनल की स्थापना पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 1 किलोवाट सोलर पैनल पर केंद्र से 30,000 और राज्य से 15,000 रुपये, 2 किलोवाट पर केंद्र से 60,000 और राज्य से 30,000 रुपये तथा 3 किलोवाट पर केंद्र से 78,000 और राज्य से 30,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे भिलाईवासियों को काफी आर्थिक लाभ होगा और उनका बिजली बिल आधा हो सकता है।

निगम के अधीक्षण अभियंता श्री डी.के.वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है। पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 4,000 रुपये आता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगाने के बाद उनका बिल 2,000 रुपये से भी कम हो गया है। इससे न केवल उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिला है।

भिलाई नगर निगम के आयुक्त श्री पाण्डेय ने इस योजना को सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस योजना का लाभ लेकर अपने घरों में सोलर पैनल लगवाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निगम भिलाई शासकीय कार्यालयों में भी सोलर पैनल लगवाने का प्रयास करेगा ताकि बिजली बिल में कमी लाई जा सके। निगम का यह भी प्रयास रहेगा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow