Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को सामुदायिक भवन पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान अधोसंरचना मद, मंडी बोर्ड, और 14वें/15वें वित्त आयोग मद के तहत कुल 4 करोड़ 31 लाख 62 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

युवाओं को मिलेगा निशुल्क कोचिंग की सुविधा

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पंडरिया ब्लॉक में पहला निशुल्क कोचिंग सेंटर 1 जनवरी 2025 से शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर के लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है। इस कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT-JEE, NEET, और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। इस कोचिंग में अनुभवी शिक्षक छात्रों को मार्गदर्शन देंगे और उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे वे अपनी तैयारी बिना किसी मानसिक दबाव के कर सकें।

भावना बोहरा ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देना और उन्हें बेहतर शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे पंडरिया के प्रतिभावान युवा अपने सपनों को साकार कर सकें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

पंडरिया में विकास कार्यों का विस्तार

विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से पंडरिया नगर का समग्र विकास होगा और जनता को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। अधोसंरचना मद अंतर्गत 19 कार्यों के लिए 2 करोड़ 35 लाख 62 हजार रुपये का भूमिपूजन किया गया जिसमें सौंदर्यकरण, झंडा चौक, महिला चौपाटी नवीनीकरण, सामुदायिक भवन, मंच, भारतमाता चौक, यात्री प्रतिक्षालय, हाई मास्ट लाइट, सीसी रोड और नाली निर्माण शामिल हैं।

14वें/15वें वित्त आयोग के तहत कुल 31 कार्यों हेतु 1 करोड़ 11 लाख 68 हजार रुपये के सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही, मंडी बोर्ड द्वारा ग्राम पाढ़ी, लारंगपुर, पड़ीपथरा और गांगपुर में भी विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

औद्योगिक नीति से पंडरिया को मिलेगी नई दिशा

विधायक भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024-2030 का स्वागत करते हुए कहा कि इसके तहत पंडरिया ब्लॉक को समूह-3 (कैटेगरी C वर्ग) में शामिल किया गया है। इससे उद्योग स्थापना करने वाले निवेशकों को पूंजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, और सरकारी जमीन पर लीज रेंट जैसे लाभ मिलेंगे। इससे पंडरिया में उद्योगों का विकास होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडरिया ब्लॉक को समूह-3 में शामिल करने से क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment