Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गांजा तस्कर पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रेलवे स्टेशन से 26 किलो गांजा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर।


बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,60,000/- रुपये आंकी गई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन (क्रमांक 5801) से एक संदिग्ध व्यक्ति जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा है। संदिग्ध युवक नीले रंग की फुल टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए तीन काले पिट्ठू बैग के साथ घूम रहा था।

पुलिस की टीम ने तुरंत स्टेशन पहुंचकर युवक की घेराबंदी की और हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आनंद शर्मा, पिता नंदलाल शर्मा (उम्र 20 वर्ष) निवासी कोर्ट सीतरा थाना पहाड़गढ़, जिला मुरैना (म.प्र.) बताया।

जब आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 26 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से गांजा तस्करी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी ने गांजा तस्करी करना स्वीकार किया।

आरोपी को 20(b)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

तस्करी का शातिर तरीका

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद ही शातिर तरीके से गांजा तस्करी करता था। वह नए ट्रैकिंग बैग्स का इस्तेमाल करता और खुद को पर्यटक बताकर गांजा का परिवहन करता था ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस टीम की सक्रियता से बड़ी सफलता

यह कार्यवाही थाना बोधघाट के प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, प्रकाश मनहर और आरक्षक प्रकाश नायक, त्रिनाथ कश्यप, होरी लाल आर्मो व राकेश मंडावी शामिल थे।

बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow