Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डाक विभाग की बड़ी पहल: देश भर में शुरू हुए 887 हाईटेक एटीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नई दिल्ली।

डिजिटल इंडिया और वित्तीय समावेशन के संकल्प को साकार करते हुए डाक विभाग ने अपने एटीएम बुनियादी ढांचे का कायाकल्प कर दिया है। बैंकिंग सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए विभाग ने देश भर में 887 नए एटीएम सक्रिय कर दिए हैं।

विभिन्न डाकघरों में स्थापित ये एटीएम नागरिकों को उनके घरों के पास ही आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जहाँ बैंकिंग सेवाओं की पहुँच अक्सर चुनौतीपूर्ण होती है। इन आधुनिक एटीएम के माध्यम से अब ग्राहक सुगमता से नकदी निकासी, बैलेंस इंक्वायरी और अन्य बुनियादी बैंकिंग लेनदेन कर सकेंगे।

सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, यह नवीनीकरण न केवल डिजिटल परिवर्तन को गति देगा, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों में वित्तीय सशक्तिकरण का नया अध्याय भी लिखेगा। डाक विभाग ने सभी नागरिकों से इन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow