Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़ी खबर: रायपुर में B.Ed और D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं, गेट समय से पहले बंद होने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर।

 22 मई 2025 गुरुवार को आयोजित होने वाली B.Ed और D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाओं के दौरान राजधानी रायपुर में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

समय से पहले बंद हुआ स्कूल का गेट

सूत्रों के अनुसार, राजधानी रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल को B.Ed परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा की पहली पाली में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक B.Ed प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं, द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 बजे से 04:15 बजे तक D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा होनी थी। लेकिन, परीक्षा केंद्र में समय से पहले स्कूल के गेट बंद कर दिए गए, जिससे कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।

अभ्यर्थियों का आरोप

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि स्कूल का गेट समय से पहले बंद कर दिया गया, जिससे वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए। उनका कहना है कि इस कारण उनका पूरा साल खराब हो गया। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल प्रबंधन का जवाब अब तक नहीं मिला

हालांकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना चाहिए था, ताकि वे अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow