Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की दिशा निर्देश में रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी निजात अभियान के तहत तरण तारण, पंजाब से आई सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। खबर मिली थी कि तीन लोग टाटीबंध चौक के पास स्थित छत्तीसगढ़ लॉज में ठहरे हैं और उनके पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन है।

इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए नशे के व्यापार को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.आर पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आमानाका सुनील दास के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने छत्तीसगढ़ लॉज पर छापा मारा और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3.85 ग्राम हेरोइन और एक बैटरी चलित तौलकाटा बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आकाशदीप सिंह पुत्र काला सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी गांव रत्तोके, थाना चोला साहिब, जिला तरणतारण, पंजाब
  2. हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत पुत्र अमरजीत सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी रत्तोके, थाना चोला साहिब, जिला तरणतारण, पंजाब
  3. अवतार सिंह उर्फ तार पुत्र स्वर्गीय सज्जन सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी चोला साहिब दरगाह, थाना चोला साहिब, जिला तरणतारण, पंजाब
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment