16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध मवेशी तस्करो को किया गिरफ्तार

OM Darpan

Sep 10, 2024 07:29 pm 193 views
  • हिर्री, तखतपुर और बिल्हा थाना क्षेत्रों में पुलिस का ताबड़तोड़ छापा
  • तस्करी में शामिल वाहनों से मवेशी जब्त
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस मवेशी तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल ही में हिर्री, तखतपुर और बिल्हा थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की कोशिश करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके वाहनों को जब्त कर, अमानवीय तरीके से ले जाए जा रहे 53 मवेशियों को रेस्क्यू किया है। हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक (सीजी 28 एन 1840) से 20 मवेशियों को पकड़ा, जिन्हें अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। इसी तरह तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप वाहन (सीजी 10 बीजे 9265) से 20 मवेशियों को पकड़ा। बिल्हा थाना क्षेत्र में आयसर वाहन (टीएस 07-यूएन 4166) से 13 मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया। इन सभी वाहनों में मवेशियों को रस्सियों से बांधकर, बिना चारे-पानी के ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने मवेशियों की इस अमानवीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916200851249

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 14