पुराना बस स्टैंड हत्याकांड: आरोपी दीपक ठाकुर 17 दिन बाद गिरफ्तार, शराब की बोतल से केबल ऑपरेटर की हत्या का खुलासा
OM Darpan
Sep 13, 2024 05:34 am
332 views
13 Sep 2024
पुलिस ने 17 दिनों की जांच के बाद आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया, मामूली विवाद में मौत का कारण बना।
बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड में हाल ही में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 17 दिनों की गहन जांच के बाद पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने केबल ऑपरेटर राहुल सिंह चौहान की हत्या की थी। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और क्राइम ब्रांच के प्रभारी ASP अनुज कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि मामूली विवाद के चलते दीपक ठाकुर ने शराब की बोतल तोड़कर राहुल सिंह चौहान पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीदों की मदद से आरोपी की तलाश की और अंततः सरकंडा क्षेत्र में उसे गिरफ्तार कर लिया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन