Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बलरामपुर में भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जताया रोष

  • कोतवाली प्रभारी को ट्रांसफर कराने की दी धमकी

बलरामपुर।

 

बलरामपुर जिले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए शनिवार रात को कोतवाली थाना के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुटकी लेते हुए लिखा है, “सुशासन जमीन पर लेटा है।”

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र के कुछ भाजपा कार्यकर्ता बलरामपुर में एक पार्टी में शामिल होने के बाद शनिवार की रात वापस लौट रहे थे। इस दौरान कोतवाली थाना के सामने पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। वाहन चालक और उसमें सवार लोग शराब के नशे में पाए गए।

पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की। जिन लोगों पर यह कार्रवाई की गई, वे सभी भाजपा कार्यकर्ता थे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।

भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने थाने के सामने सड़क पर लेटकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज

घटना के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सुशासन जमीन पर लेटा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा का सुशासन अब पुलिस के काम में हस्तक्षेप कर रहा है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए लिखा कि सुशासन कह रहा है कि जिन लोगों पर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के कारण चालान किया है, उन्हें तुरंत छोड़ दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कोतवाली प्रभारी को दो दिन के भीतर हटा दिया जाएगा।

पुलिस का पक्ष

कोतवाली पुलिस ने इस मामले पर कहा कि वाहन चालक व उसमें सवार सभी लोग शराब के नशे में थे। इसलिए नियमों के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई की गई है और किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग भाजपा नेता के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक दखलअंदाजी बता रहे हैं।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow