- किसान नेता ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी, बढ़ी सदस्यता की अपील।
महासमुंद।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का सदस्यता अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा किसान नेता तुषार साहू महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सक्रियता से लोगों से मिलकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
तुषार साहू ने ग्रामवासियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, और आगे की राह में दिक्कतें दूर करने के लिए भ्रष्टाचार का सफाया किया जा रहा है।
इन प्रयासों का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि क्षेत्र के कई लोग भाजपा की परिवार सहित सदस्यता ले रहे हैं। तुषार साहू ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 56 वर्षों में कांग्रेस ने जो विकास कार्य नहीं कर दिखाए, उसे मोदी सरकार ने मात्र 10 वर्षों में संभव कर दिखाया है।
भाजपा ने इस बार 10 करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य रखा है और तुषार साहू सभी नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे मोदी और साय सरकार के विकास संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।









