-
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्पना को लेकर दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पुलगांव पुल के पास स्थित जलाराम वाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की मुख्य उपस्थिति रही।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के एस चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, सभापति श्याम शर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, अशोक राठी, सरिता मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया।
प्रधानमंत्री के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान
सम्मेलन में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है और कार्यकर्ता बिना संकोच सभी कार्यक्रमों का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीएसटी सुधार और आयकर दरों में छूट के बाद कर प्रणाली का सरलीकरण विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आत्मनिर्भर भारत पर मंत्री की टिप्पणी
गजेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया, जिसने आपदा को अवसर में बदलने का मार्ग दिखाया।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वदेशी सैन्य क्षमता के चलते देश की शक्ति विश्व के सामने आई है। आज भारत अन्य देशों को हथियार निर्यात करने में सक्षम हो रहा है और यह आत्मनिर्भरता की सफलता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाकर योगदान दे।
स्वदेशी को अपनाने पर जोर
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा एक गतिशील और कैडर आधारित पार्टी है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे— मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ, यही आत्मनिर्भर भारत का मूल है।
मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने एसआईआर प्रक्रिया की आवश्यकता पर कहा कि तेजी से शहरीकरण के कारण विस्थापन बढ़ने और मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों जैसे मुद्दों की जांच आवश्यक है। कई स्थानों पर मृत व्यक्तियों के नाम हटाए नहीं गए हैं तथा गलत तरीके से घुसपैठ कर नाम जोड़ने के मामले भी सामने आते हैं।
उन्होंने बताया कि पाटन विधानसभा में 250 मतदान केंद्रों में 2,22,681 मतदाता, दुर्ग ग्रामीण में 230 केंद्रों में 2,22,544 मतदाता और दुर्ग शहर विधानसभा में 226 केंद्रों में 2,36,265 मतदाता हैं। उन्होंने अपील की कि कोई पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण से न छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो, इसके लिए ERO/AERO गंभीरता से कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने किया और आभार व्यक्त जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया।
राजीव पांडेय, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, ओमप्रकाश सेन, ध्रुव सचदेव, सैयद आसिफ अली, राहुल पंडित, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, अजय तिवारी, रजा खोखर, कांतिलाल जैन, दिव्या कलिहारी, विनायक ताम्रकार, साजन जोसेफ, मनोज शर्मा, जय श्री राजपूत, अमित पटेल, नवीन साहू, भूपेंद्र साहू, देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, शिव नायक, लीना, शशि द्वारका साहू, गोविंद देवांगन, सरिता चंद्राकर, ललित ठाकुर, युवराज कुंजाम, रामू सेन, जीतू महोबिया, रीता मेश्राम, ममता देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










