Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तरबूज लेने जा रहे थे, बीच धारा में पलट गई नाव: यमुना नदी में बड़ा हादसा, 6 लोगों के डूबने की आशंका

Yamuna Nadi Nav Palti_ omdarpan news

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Yamuna Nadi Nav Palti_ omdarpan news

हमीरपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना नदी पार करते समय एक नाव अचानक बीच धारा में पलट गई। हादसे के समय नाव में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल है।

तरबूज लेने के लिए पार कर रहे थे नदी

मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर तरबूज लेने जा रहे थे। इसी दौरान यमुना की बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गोताखोरों की ली जा रही मदद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी की गहराई और बहाव को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

प्रशासन पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है, हालांकि अभी तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow