Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अबीर-गुलाल से सजी होली मिलन की शाम: ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने बढ़ाया भाईचारे का रंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर: समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर मातृशक्ति परिषद् ईकाई ने राजकिशोर नगर स्थित जिलाध्यक्ष निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस उत्सव का शुभारंभ परंपरागत फाग गीतों के साथ हुआ, जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

 

सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का संदेश

मातृशक्ति परिषद् की प्रदेश सचिव निलिमा शर्मा, शशि द्विवेदी व जिलाध्यक्ष रमा दीवान ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख राही दुबे और जिला सचिव अंजू ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह प्रेम, एकता व भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी समरसता को बढ़ावा देते हैं।

संगठन की महिलाओं ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह

इस अवसर पर विभा पांडेय, स्वीटी दुबे, प्रीति पांडेय, श्वेता शर्मा, सरस्वती, सरिता तिवारी, माया दुबे, स्वाति दीवान, इंदु दीवान, दुर्गा शर्मा, अलका पांडेय, चंद्रकांता गौराहा, किरण शुक्ला, शीलू द्विवेदी, प्रतिभा दीवान व नीरू तिवारी सहित अनेक संगठन सहयोगी उपस्थित रहीं।

समारोह के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों व पकवानों का आनंद लिया और होली के रंगों में सराबोर होकर सौहार्द व उल्लास का संदेश दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow