- रकबा समर्पण और माइक्रो एटीएम पर दिया दिशा-निर्देश”
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर ने आज जिले के 87 सेवा सहकारी समितियों के समिति प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में रकबा समर्पण के विषय पर चर्चा की गई और समितियों में संचालित माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन लेन-देन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कॉमन सर्विस सेंटर और माइक्रो एटीएम के उपयोग को लेकर जिला प्रशासन के डिट्रिक्ट मैनेजर श्री अवधेश साहू ने समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया। बैठक में श्री हृदेश शर्मा, विपणन अधिकारी और श्रीमती रीना साहू, पर्यवेक्षक फिल्ड कक्ष ने भी उपस्थिति दर्ज की। बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों को अधिक सुविधाएँ प्रदान की जाएं।










