Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की 4% महंगाई भत्ता मांग का आंदोलन, 27 सितंबर को काम बंद, कलम बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने दी पूर्ण समर्थन, राज्य कर्मचारियों का आंदोलन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर एक दिवसीय काम बंद और कलम बंद आंदोलन का आह्वान किया है। यह आंदोलन 27 सितंबर को होगा, जिसमें राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। फेडरेशन का कहना है कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है और जब भी केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाती है, राज्य सरकार को भी इसे बढ़ाना चाहिए।

यह आंदोलन इसलिए हो रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के 10 महीने बाद भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया। मजबूर होकर अब कर्मचारियों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है और संघ के सदस्य भी 27 सितंबर को अवकाश पर रहेंगे। संघ का कहना है कि राज्य सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लेना चाहिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment