14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखपति के बाद अब करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को थमाया नया रोडमैप

OM Darpan

Jul 28, 2026 02:34 am 1,030 views
लखपति के बाद अब करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को थमाया नया रोडमैप
  नवा रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायतों को केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इन्हें सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्रों के रूप में विकसित करना होगा। नवा रायपुर स्थित एसआईआरडी परिसर, निमोरा में आयोजित जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए संवेदनशीलता और ईमानदारी जरूरी है।

करोड़पति दीदी बनाने पर साय सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़े लक्ष्य का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब सरकार का अगला लक्ष्य उन्हें कौशल विकास और नई औद्योगिक नीति के लाभों से जोड़कर करोड़पति दीदी बनाना है। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि वे पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से जोड़ें।

बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं

बैठक में बस्तर संभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, बिजली, आवास, राशन और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने 1 जुलाई से लागू 'विकसित भारत जी राम जी' योजना का जिक्र करते हुए कहा कि रोजगार सृजन और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम ने पीएम आवास योजना में तेजी लाने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

हिवड़े बाजार के मॉडल से बदलेंगे छत्तीसगढ़ के गांव

कार्यशाला में पद्मश्री पोपटराव पवार ने अपने 'हिवड़े बाजार' मॉडल की सफलता साझा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान में नानाजी देशमुख द्वारा विकसित मॉडल और ओडिशा में डॉ. अच्युत सामंत के सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, पंचायत सचिव भीम सिंह, संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया और सेवानिवृत्त आईएएस अमरजीत सिन्हा सहित सभी जिलों के सीईओ उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914161544459

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181