9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू

शेयर करें

OM Darpan

Apr 14, 2024 09:12 pm 204 views
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू
अनंतनाग। अमरनाथजी यात्रा 29 जून, 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त, 2024 को समाप्त होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने कहा, अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले कुछ ही महीने बचे हैं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीमों (एमआरटी) का हिस्सा बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि भक्तों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करें । एमआरटी, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तत्पर रहेगे। पवित्र गुफा मंदिर के जुड़वां मार्गों पर लगभग एक दर्जन चिन्हित महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर एमआरटी टीम प्रभारी राम सिंह सलाथिया ने कहा, "श्री अमरनाथ जी यात्रा जम्मू-कश्मीर में जून में शुरू होगी और लगभग दो महीने तक चलेगी। देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे।" यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी की पूजा करने आने वाले तीर्थयात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। स्थिति से निपटने के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम यात्रियों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी। '' उन्होंने आगे कहा, "पहाड़ी इलाकों में बलों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि जवान किसी भी आपदा पर आसानी से काबू पा सकें और तीर्थ यात्रा के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर सकें।"

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010020751464

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 332