अनंत चतुर्दशी पर ओपी चौधरी का संदेश, बोले-हर घर में बनी रहे सुख-समृद्धि और खुशहाली
OM Darpan
वित्त मंत्री ने कहा-श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है पर्व, गणपति विसर्जन देता है भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश
रायपुर। ओम दर्पण - वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अनंत चतुर्दशी श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना की जाती है। यह पर्व सत्य, धर्म और सद्कर्म के मार्ग पर चलते हुए जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
श्री चौधरी ने कहा कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणेशोत्सव का भी समापन होता है। इस अवसर पर श्रद्धालु विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि गणपति विसर्जन का अवसर श्रद्धा और उल्लास के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
हर परिवार में बनी रहे सुख-समृद्धि
वित्त मंत्री चौधरी ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन