अस्लम खान को मिला पक्का घर
OM Darpan
प्रधानमंत्री आवास योजना से अस्लम खान के परिवार को मिला पक्का मकान
वर्ष 2024-25 में मिली थी स्वीकृति, शौचालय-बिजली-पेयजल की सुविधा से भी जुड़ा परिवार
मोहला। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की ग्राम पंचायत मोहला निवासी अस्लम खान के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिला है। सीमित आमदनी के कारण परिवार अपने संसाधनों से पक्का घर नहीं बना पा रहा था। वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद योजना की सहायता राशि और परिवार के प्रयास से मकान का निर्माण पूरा किया गया।
अस्लम खान का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। आवास की स्वीकृति मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कराया गया और अब परिवार पक्के मकान में रह रहा है।
शौचालय, बिजली और पेयजल से भी जुड़ा परिवार
नए आवास के साथ परिवार को शौचालय, बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा गया है। इससे परिवार को रहने के लिए सुरक्षित वातावरण और जरूरी सुविधाएं मिली हैं।
अस्लम खान ने बताया कि पहले बारिश के समय बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी। अब परिवार के पास अपना पक्का घर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान के साथ सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी मिली है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिले लाभ पर अस्लम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।
जरूरी खबरें
विज्ञापन