ब्रिटेन में अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश नाकाम पांच आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
ग्लॉस्टरशायर के आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस के पास 3 संदिग्ध वैन मिलने के बाद 85 घरों को कराया गया खाली कराया
लंदन। ब्रिटेन के ग्लॉस्टरशायर में स्थित अमेरिकी वायुसेना के महत्वपूर्ण एयरबेस आरएएफ फेयरफोर्ड के पास आतंकी हमले की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रविवार तड़के एक महिला से मिली गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर एयरबेस के पास स्थित गांव के करीब 85 घरों को तत्काल खाली कराकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
महिला की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार तड़के एक सतर्क महिला ने पुलिस को एयरबेस की ओर बढ़ती तीन संदिग्ध वैन के बारे में जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमों ने इलाके में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर संदिग्धों को विस्फोटक से जुड़े अपराधों के शक में गिरफ्तार किया था लेकिन गहन जांच के बाद उन पर आतंकी हमले की तैयारी करने का मामला दर्ज किया गया है।
लड़ाकू विमानों का रणनीतिक केंद्र है एयरबेस
इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर में स्थित आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस अमेरिकी वायुसेना के रणनीतिक इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों के दौरान भी इसी एयरबेस से घातक लड़ाकू और बमवर्षक विमान लगातार उड़ान भरते रहे हैं। वर्तमान में पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गिरफ्तार आरोपियों से साजिश के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन