19 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अक्स गरबा महोत्सव में कलाकारों ने हेलमेट पहनकर किया गरबा, प्रमिला यादव को मिली स्कूटी

शेयर करें

OM Darpan

Oct 19, 2026 11:42 pm 387 views
अक्स गरबा महोत्सव में कलाकारों ने हेलमेट पहनकर किया गरबा, प्रमिला यादव को मिली स्कूटी

मंच से गूंजा यातायात सुरक्षा का संदेश, पुलिस और समाजसेवियों ने मिलकर बांटे 40 हेलमेट


जशपुर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहर के स्थानीय श्री हरि कीर्तन भवन में आयोजित ‘अक्स (AKS) गरबा महोत्सव’ इस बार धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का एक अनूठा संगम बन गया। नवरात्रि के पावन पर्व पर हुए इस भव्य आयोजन में करीब 1500 बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा व डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, उल्लास के इस माहौल के बीच मंच पर मौजूद कलाकारों ने सिर पर हेलमेट पहनकर गरबा करते हुए आमजनों को सड़क सुरक्षा का एक बड़ा संदेश दिया। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रमिला यादव को उपहार स्वरूप स्कूटी भेंट की गई।


गरबा पंडाल में जशपुर पुलिस के सहयोग से यातायात सुरक्षा को लेकर यह विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। भक्ति और संगीत के बीच कलाकारों के इस नवाचार ने दर्शकों को भी जीवन रक्षा के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान गायिका तत्सा गुप्ता ने यातायात नियमों और हेलमेट की अनिवार्यता पर आधारित एक विशेष जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंच से नागरिकों और प्रतिभागियों को कुल 40 हेलमेट वितरित किए गए। इनमें 30 हेलमेट संस्कृति सिल्क के अंशुल साय की ओर से और 10 हेलमेट जशपुर पुलिस की तरफ से प्रदान किए गए।


हेलमेट औपचारिकता नहीं, जीवन की ढाल है - डीआईजी

कार्यक्रम में पहुंचे डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अक्स टीम की इस अभिनव पहल की जमकर सराहना की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली आनंद तभी है, जब हम और हमारा परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहे। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना कोई औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षा की अनिवार्य ढाल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विशाल मंच पर मौजूद 1500 बच्चे जब सुरक्षा का यह अहम संदेश लेकर अपने घरों तक पहुंचेंगे, तो निश्चित तौर पर समाज में एक सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण कुमार राय, एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी व डीएसपी (ट्रैफिक) के. आर. चौहान, कोतवाली टीआई मोरध्वज देशमुख और यातायात प्रभारी खेमराज ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा चिंटू गुप्ता, सुनील सोनी, संजय सोनी, संजय सिंह और सातु सोनी सहित अक्स टीम के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261020030612227

विज्ञापन

Advertisement