15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्दोषों को गिरफ्तार कर रही भाजपा सरकार : पंकज शर्मा

OM Darpan

Jun 28, 2024 07:46 am 189 views
निर्दोषों को करे रिहा नहीं तो करेंगे आंदोलन: पंकज शर्मा
[smartslider3 slider=2]
रायपुर। विगत कुछ दिनों पहले बलौदाबाजार में हुई तोडफोड एवं आगजनी में भाजपा सरकार सतनामी समाज एवं कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए सैकड़ो निर्दोष लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लोगों के परिवार से पंकज शर्मा ने मुलाकात कर उनका हालचाल जानते हुए कहां कि सभी निर्दोष लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है और उनकी रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण कार्यवाई से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आक्रोश का मौहान बना हुआ है। पंकज शर्मी ने कहां किसी भी प्रकार की हिंसा, तोडफोड एवं आगजनी का मैं समर्थन नहीं करता हूँ, लेकिन पुलिस द्वारा मात्र खानापूर्ति किये जाने उद्देश्य से सैकड़ों लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज देना अत्यंत निंदनीय है। निश्चित तौर पर ऐसा कार्य करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाई की जानी चाहिए. किन्तु निर्दोष लोगो को प्रताड़ित करना अमानवीय है। मैं प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग करता हूँ कि बलौदा बाजार में हुई आगजनी व तोडफोड में असामाजिक तत्वों की पहचान कर निर्दोष लोगो को तत्काल रिहा करें। अन्यथा हम सभी कांग्रेस जन आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916020453576

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 184