व्यवस्थित होगा बस स्टैंड, निगम बना रहा कार्य योजना
OM Darpan
Jul 31, 2024 12:14 am
162 views
31 Jul 2024
मुआयना और निर्देश, सफाई और व्यवस्था में सुधार, अव्यवस्था पर सख्ती
एमआईसी की टीम ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए स्वच्छता अधिकारी को उसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। बस स्टैंड के बीचोबीच फव्वारे के लिए बनी गोल टंकी में भरे गंदे पानी को तुरंत खाली कराया गया। रैन बसेरा भवन का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। पूरे बस स्टैंड को साफ-सुधरा रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बेतरतीब खड़ी बसों और मनमानी आवाजाही के लिए बस मालिकों से जल्द बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने बताया कि बस स्टैंड की सभी व्यवस्थाओं को सही रखने के लिए निगम कार्य योजना तैयार कर रहा है। रोज़ाना हज़ारों यात्री बस स्टैंड से आते-जाते हैं, इसलिए यह जन सुविधा और शहर को बेहतर स्वरूप देने का महत्वपूर्ण विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक श्री किरण देव के निर्देश पर जन समस्याओं और सार्वजनिक स्थलों के उचित रखरखाव को प्राथमिकता में लेकर नगर निगम द्वारा निरंतर काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता अधिकारी हेमंत श्रीवास, सहायक राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव सहित निगम का पूरा अमला मौजूद रहा।
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
नये बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नगर निगम कार्य योजना बना रहा है। सोमवार की सुबह एमआईसी सदस्यों की टीम ने निगम के अधिकारियों के साथ समूचे बस स्टैंड का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा। एमआईसी सदस्य योगेन्द्र पाण्डेय, यशवर्धन राव, नरसिंह राव और आलोक अवस्थी ने मौके पर निगम अधिकारियों को बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए।
एमआईसी की टीम ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए स्वच्छता अधिकारी को उसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। बस स्टैंड के बीचोबीच फव्वारे के लिए बनी गोल टंकी में भरे गंदे पानी को तुरंत खाली कराया गया। रैन बसेरा भवन का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। पूरे बस स्टैंड को साफ-सुधरा रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बेतरतीब खड़ी बसों और मनमानी आवाजाही के लिए बस मालिकों से जल्द बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने बताया कि बस स्टैंड की सभी व्यवस्थाओं को सही रखने के लिए निगम कार्य योजना तैयार कर रहा है। रोज़ाना हज़ारों यात्री बस स्टैंड से आते-जाते हैं, इसलिए यह जन सुविधा और शहर को बेहतर स्वरूप देने का महत्वपूर्ण विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक श्री किरण देव के निर्देश पर जन समस्याओं और सार्वजनिक स्थलों के उचित रखरखाव को प्राथमिकता में लेकर नगर निगम द्वारा निरंतर काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता अधिकारी हेमंत श्रीवास, सहायक राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव सहित निगम का पूरा अमला मौजूद रहा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन