मुख्यमंत्री साय ने किया ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा
OM Darpan
Jun 08, 2024 10:43 pm
196 views
08 Jun 2024
- छात्रों से संवाद कर सफलता के लिए किया प्रोत्साहित
- मुख्यमंत्री ने बताया यूथ हॉस्टल की सीटें बढ़ाकर 200 की, प्रदेश के युवाओं को होगा फायदा
सुविधाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया और देखा कि छात्रों को किस प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की समस्या को तुरंत दूर किया जाए।50 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर अब 200 बच्चों की तैयारी का प्रावधान किया गया बजट में छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यूपीएससी अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए यूथ हॉस्टल में 50 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर अब 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान बजट में किया गया है। उसके लिए हॉस्टल व पीजी की व्यवस्था की जाएगी। यह कदम छात्रों की शिक्षा और करियर को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा। वहीं छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा बच्चे सिविल सेवा में सलेक्ट हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा छात्रों के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे ही प्रयासों से हम अपने राज्य के युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
छात्रों को किया प्रेरित मुख्यमंत्री साय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। छात्रों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुये उनका मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
जरूरी खबरें
विज्ञापन