4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश को पंख लगाने सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शेयर करें

OM Darpan

Oct 03, 2026 11:00 pm 941 views
छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश को पंख लगाने सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

SING फोरम 2026 में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सीईओ राउंडटेबल में प्रमुख निवेशकों से होगी सीधी चर्चा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर/सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नमित किया गया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की अपार संभावनाओं और निवेश के आकर्षक अवसरों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

सीईओ राउंडटेबल में होगी सीधी चर्चा

मुख्यमंत्री साय SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से सहभागिता करेंगे। फोरम के दौरान आयोजित सीईओ राउंडटेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

वैश्विक निवेश मानचित्र पर पहचान बनाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, सुदृढ़ अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री साय की SING फोरम 2026 में सहभागिता वैश्विक निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं और निवेश अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004072734725

विज्ञापन

Advertisement