पक्के आवास ने दूर की बारिश की चिंता, सुरक्षित घर पाकर पहाड़ी कोरवा अमरसाय का परिवार हुआ निश्चिंत
OM Darpan
पीएम जनमन और सेवा संकल्प अभियान से ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा तक पहुंची पक्के मकान की सुविधा, टपकती छत व धंसती दीवारों से मिली मुक्ति
बलरामपुर
ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा निवासी पहाड़ी कोरवा अमरसाय और उनके परिवार के लिए कभी बारिश का मौसम चिंता लेकर आता था। कच्चे घर की छत से पानी टपकता था और मिट्टी की दीवारों के धंसने या गिरने का डर बना रहता था। अब पीएम जनमन योजना के तहत मिले पक्के आवास ने परिवार की वर्षों पुरानी इस परेशानी को खत्म कर दिया है। मजबूत दीवारों और सुरक्षित छत वाले नए मकान में अमरसाय का परिवार अब निश्चिंत होकर रह रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई यह कहानी दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक आवास सुविधा पहुंचने से आए बदलाव को दर्शाती है। यह पक्का घर केवल रहने का ठिकाना नहीं, बल्कि सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार बना है।
कच्चे घर में बना रहता था दीवार गिरने का डर
अमरसाय ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे घर में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी रिसता था और मिट्टी की दीवारें कमजोर होकर धंसने लगती थीं। ऐसे में बरसात में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाता था। पक्का आवास बनने के बाद इन सभी दिक्कतों से राहत मिली है।
अपने नए मकान की खुशी साझा करते हुए अमरसाय ने कहा कि पहले कच्चा घर होने से बारिश में छत से पानी टपकता था और दीवार धंसने की दिक्कत रहती थी। अब पक्का आवास मिल गया है। घर बहुत बढ़िया बना है और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
विशेष जनजातीय समूह को मिला बुनियादी सहारा
पीएम जनमन के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जामझर पारा में बना यह घर परिवार को सुरक्षित जीवन का आधार दे रहा है।
पक्का आवास मिलने पर खुशी जताते हुए अमरसाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो गई है। यह आवास जरूरतमंद परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और निश्चिंत जीवन का जरिया बन चुका है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन