बेटियों के सम्मान में सीएम साय की बड़ी पहल, स्कूलों में बनेंगे 6,671 शौचालय
OM Darpan
Aug 07, 2026 06:54 am
1,097 views
07 Aug 2026
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में किया राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ
-
15 अगस्त से शुरू होगा विशेष अभियान, जल संरक्षण और आजीविका पर रहेगा जोर
जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता
राज्य के 10,027 बंद बोरवेलों में 52.14 करोड़ की लागत से सैंड फिल्टर एवं रिचार्ज संरचनाएं बनाई जाएंगी। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा और पेयजल संकट दूर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
वीबी-जी राम जी योजना के तहत मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा और इस मिशन के माध्यम से राज्य को 6,855 करोड़ रुपए मिलेंगे। योजना में 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है, जिसमें जल संवर्धन, अधोसंरचना और आजीविका से जुड़े कार्य प्रमुख हैं।पारदर्शी क्रियान्वयन की तैयारी
छत्तीसगढ़ ई-केवाईसी और जियो टैगिंग में देश में अग्रणी रहा है। पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। योजना का क्रियान्वयन डिजिटल मॉनिटरिंग और सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से पारदर्शी बनाया जाएगा।जरूरी खबरें
विज्ञापन