उदयपुर के भूमिहीन शंभू बारी को मिला तीन योजनाओं का साथ, सालाना 10 हजार की मदद और पक्का मकान
OM Darpan
Sep 09, 2026 12:10 am
665 views
09 Sep 2026
उदयपुर (सरगुजा)। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापारा निवासी शंभू बारी के परिवार के लिए शासन की योजनाएं आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी हैं। भूमिहीन कृषि मजदूर शंभू को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना का लाभ एक साथ मिल रहा है।
शंभू बारी को भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सीमित आय और अनिश्चित रोजगार के बीच मिलने वाली यह राशि परिवार के लिए बीमारी के उपचार और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
सालों बाद मिला पक्का घर
शंभू बारी का परिवार लंबे समय तक पक्के मकान के अभाव में कठिन परिस्थितियों में रह रहा था। शासन ने उन्हें भूमि उपलब्ध कराई और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का घर स्वीकृत किया। अब परिवार सुरक्षित मकान में रह रहा है, जिसे शंभू अपने वर्षों पुराने सपने का साकार रूप बताते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महतारी वंदन योजना भी अहम भूमिका निभा रही है। शंभू की पत्नी को इस योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि छोटे-छोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने में उपयोगी हो रही है।मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
शंभू बारी ने इन योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इन योजनाओं ने न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि सम्मानजनक जीवन की नींव भी रखी है। भूमिहीन परिवार को मिली इस मदद से भविष्य के प्रति उनका भरोसा बढ़ा है।जरूरी खबरें
विज्ञापन