मुंडाडीह में कार्यकर्ताओं के साथ गोमती साय ने सुनी ‘मन की बात’
OM Darpan
Sep 27, 2026 11:00 pm
742 views
27 Sep 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम के 138वें संस्करण का किया श्रवण
पत्थलगांव। पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने अपने गृह ग्राम मुंडाडीह स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न विषयों पर देशवासियों से अपने विचार साझा किए। गोमती साय और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण सुना।
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन