कुनकुरी में सूर्य नमस्कार चौक व सामुदायिक भवन को 1.01 करोड़ की मंजूरी
OM Darpan
वार्ड 6 में हनुमान टेकड़ी के पास होंगे दोनों निर्माण कार्य
कुनकुरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप कुनकुरी नगर में सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति मिल गई है। दोनों निर्माण वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान टेकड़ी के पास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दोनों विकास कार्यों की घोषणा की थी। अब अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद दोनों कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
76.81 लाख से बनेगा सूर्य नमस्कार चौक
वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक के निर्माण के लिए 76.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार यहां चौक को सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसी स्थान के पास सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 24.83 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति दी गई है। भवन का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए किया जा सकेगा।
घोषणा के बाद अब मिली अंतिम स्वीकृति
दोनों कार्यों के लिए कुल स्वीकृत राशि 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये है। इनमें सबसे अधिक 76.81 लाख रुपये सूर्य नमस्कार चौक और 24.83 लाख रुपये सामुदायिक भवन के लिए निर्धारित किए गए हैं।
दोनों कार्यों को स्वीकृति मिलने पर कुनकुरी के नगरवासियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। नगरवासियों का कहना है कि निर्माण पूरे होने के बाद स्थानीय स्तर पर नागरिक और सामुदायिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन