मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर मिली सौगात, बुंदिया और बड़सरा में होगी धान खरीदी
OM Darpan
Sep 01, 2026 09:11 pm
214 views
01 Sep 2026
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुंदिया और बड़सरा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने इन दोनों गांवों में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है।
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के किसानों द्वारा लंबे समय से नए केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बताया था कि दूर स्थित केंद्रों तक धान ले जाने में उन्हें अतिरिक्त समय और भारी परिवहन व्यय उठाना पड़ता है।
किसानों की इस समस्या को देखते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल को पत्र लिखकर नए केंद्रों की मांग की थी। शासन ने अब खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी वर्षों के लिए इन केंद्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
बतरा और शिवप्रसादनगर समितियों के तहत खरीदी
जारी आदेश के अनुसार, ग्राम बुंदिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बतरा के अंतर्गत केंद्र संचालित होगा। वहीं, ग्राम बड़सरा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित शिवप्रसादनगर के अंतर्गत नवीन धान उपार्जन केंद्र स्थापित किया जाएगा।ट्रैक्टर भाड़े और समय की होगी बचत
स्थानीय स्तर पर केंद्र खुलने से किसानों को ट्रैक्टर भाड़े और अन्य खर्चों में बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन