सुने मकान से चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
OM Darpan
Aug 11, 2024 12:59 am
196 views
11 Aug 2024
[smartslider3 slider=6]
बस्तर पुलिस ने फरार अपराधी मंगल सिंग उर्फ मंगा को पकड़ा
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
बस्तर जिले में सुने मकान से नगदी रकम और सोने के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मंगल सिंग उर्फ मंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगा पेशे से ट्रक ड्राइवर है और पंजाब के कई थानों में उसके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।
[smartslider3 slider=2]
पुलिस के अनुसार, मंगा अपने साथियों के पकड़े जाने के बाद पंजाब फरार हो गया था। उसके कब्जे से लगभग 1,00,000 रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है, जिसमें सोना, चांदी, मोबाइल और नगदी शामिल हैं।
इससे पहले बस्तर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 6,50,000 रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया था।
बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनदहाड़े सुने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। करपावंड और परपा क्षेत्रों में कई घरों में सोना-चांदी और नगदी रकम चुराने की घटनाएं सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और एस.डी.ओ.पी. केशलूर विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह और सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सोमराज सिंग, जोबनप्रीत सिंग और शमशेर सिंग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
मुखबिर की सूचना पर, मंगा को वापस जगदलपुर आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:
- निरीक्षक: दिलबाग सिंह
- सउनि: अजीत सिंह, टिंगाली राम कश्यप
- प्रआर: जोगीलाल बुडेक
- आर: रविन्द्र ठाकुर
जरूरी खबरें
विज्ञापन