महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का आर्थिक संबल, पीलादाई बघेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
OM Darpan
कोण्डागांव जिले की पीलादाई योजना की एक हजार रुपये की राशि से कर रहीं बच्चों की देखभाल और खेती की जरूरतें पूरी
कोण्डागांव।
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में बड़ा सहारा मिल रहा है।
जरूरतों के लिए बन रही संबल
कोण्डागांव जिले के ग्राम डोंगरीपारा (दहिकोंगा) निवासी श्रीमती पीलादाई बघेल भी इस जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों के समाधान और जरूरत पड़ने पर कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं।
तत्काल आवश्यकताओं की हो रही पूर्ति
श्रीमती पीलादाई बघेल ने बताया कि घर-परिवार में अक्सर ऐसी छोटी-छोटी जरूरतें सामने आती रहती हैं, जिनके लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए आर्थिक संबल बनती है। इससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत होती है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
यह योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस सहयोग के लिए श्रीमती पीलादाई बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस योजना की सराहना की है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन