28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएमश्री बनने के बाद बदली चनाट प्राथमिक शाला

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2026 09:54 pm 655 views
पीएमश्री बनने के बाद बदली चनाट प्राथमिक शाला

2023 में हुआ था उन्नयन, हर्बल गार्डन और गतिविधि कक्ष से पढ़ाई को मिला नया माहौल

महासमुंद। जिले के बसना विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम चनाट स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पीएमश्री योजना के तहत अधोसंरचना और शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वर्ष 2023 में पीएमश्री स्कूल के रूप में उन्नयन के बाद यहां बालवाड़ी के लिए अतिरिक्त कक्ष, बैगलेस-डे गतिविधियों के लिए अलग कक्ष, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्कूल में आए बदलाव के बाद बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है और आसपास के गांवों के अभिभावक भी अपने बच्चों को यहां पढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएमश्री योजना से विद्यालय में सुसज्जित अध्यापन कक्ष, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था और गार्डन विकसित किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार, शौचालय और वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण भी किया गया है। शाला परिसर में पेवर ब्लॉक लगाए जाने से परिसर कीचड़ मुक्त हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैगलेस-डे के लिए अलग कक्ष, संगीत और योग की गतिविधियां

विद्यालय में बालवाड़ी संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष बनाया गया है। बैगलेस-डे गतिविधियों के लिए तैयार अलग कक्ष में बच्चों के लिए समूह गतिविधियां, संगीत, योग और अन्य रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसके साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कक्षाओं में बच्चों के अनुकूल प्रिंट रिच वातावरण तैयार किया गया है। दीवारों और शिक्षण सामग्री के जरिए सप्ताह के दिन, हिन्दी वर्णमाला, वर्ष के महीने, ज्यामितीय आकृतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सौरमंडल की जानकारी प्रदर्शित की गई है। राष्ट्रीय प्रतीकों में मोर, कमल, तिरंगा, अशोक स्तंभ और बरगद की जानकारी भी बच्चों के लिए कक्षों में लगाई गई है।

छह क्यारियों का उद्यान, हर्बल गार्डन में उपयोगी पौधे

विद्यालय परिसर में छह क्यारियों वाला उद्यान विकसित किया गया है। हर्बल गार्डन में आंवला, तुलसी, कढ़ी पत्ता, तेजपत्ता, एलोवेरा, लौंग और पीपली सहित विभिन्न पौधे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से बच्चों को पौधों और उनके उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है।

विद्यालय में हैंडवॉश कॉर्नर भी बनाया गया है। बच्चे शौचालय के उपयोग के बाद और भोजन से पहले हाथ धोने की आदत अपना रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पीएमश्री विद्यालयों में अधोसंरचना के साथ खेल, योग, संगीत, रचनात्मक गतिविधियों और स्वच्छता की सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929052406326

विज्ञापन

Advertisement