राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई
OM Darpan
Sep 06, 2026 07:24 pm
478 views
06 Sep 2026
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के शिक्षकों का सम्मानित होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का परिणाम है।
विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में योगदान
ओ.पी. चौधरी के अनुसार शिक्षकों ने अपने ज्ञान और संस्कारों से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम किया है। उनके प्रयासों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा और मजबूती मिली है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित शिक्षकों की यह सफलता प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की बात कही।जरूरी खबरें
विज्ञापन