30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान : कच्ची छत की चिंता खत्म: जांजगीर की रथबाई को पीएम आवास से मिली पक्की छत, उज्ज्वला-महतारी वंदन योजना से संवरा जीवन

शेयर करें

OM Darpan

Sep 30, 2026 08:00 pm 650 views
कच्ची छत की चिंता खत्म: जांजगीर की रथबाई को पीएम आवास से मिली पक्की छत, उज्ज्वला-महतारी वंदन योजना से संवरा जीवन

  • बम्हनीडीह विकासखंड की ग्राम पंचायत लखुर्री का मामला, योजनाओं के एकीकृत लाभ से परिवार हुआ सशक्त

  • आवास के साथ प्रतिमाह महतारी वंदन का 500 रु. व पेंशन का 500 रु. आर्थिक संबल दे रहा

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

(विशेष संवाददाता)

जांजगीर-चांपा। कभी कच्चे मकान के ढहने की आशंका, मौसम की मार और परिवार की सुरक्षा को लेकर रात-दिन चिंता में बीतते थे। लेकिन अब जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लखुर्री निवासी श्रीमती रथबाई केशरवानी के चेहरे पर राहत और संतोष की मुस्कान है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संयोजन ने उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला दिया है।

श्रीमती रथबाई को 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के तहत न केवल पक्के घर की सौगात मिली है, बल्कि वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ भी नियमित रूप से प्राप्त कर रही हैं।

कच्चे घर की असुरक्षा से मुक्ति, पक्का मकान बना सम्मान का आधार

लंबे समय तक कच्चे और जर्जर मकान में गुजर-बसर करने वाली श्रीमती रथबाई के लिए पक्का मकान एक सपना और प्राथमिक जरूरत दोनों था। बारिश और आंधी के दिनों में परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा भय बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृति मिलने के बाद अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। श्रीमती रथबाई के अनुसार, यह मकान उनके लिए महज ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि परिवार के लिए सुरक्षा और सामाजिक सम्मान का मजबूत आधार बन गया है।

लाभार्थी की जुबानी: "अब परिवार सुरक्षित महसूस करता है"

अपनी आपबीती और बदलाव की कहानी साझा करते हुए श्रीमती रथबाई केशरवानी कहती हैं—

"पहले कच्चे घर में रहने के दौरान हर समय चिंता सताती रहती थी। अब पक्का घर मिल जाने से हम पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिलने के बाद रसोई का काम बेहद आसान हो गया है। साथ ही महतारी वंदन योजना और पेंशन से मिलने वाली 500-500 रुपये की मासिक राशि घर के रोजमर्रा के छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में बहुत बड़ा सहारा बनती है।"

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001030626322

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 207