3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोलर पैनल से 5 हजार का बिजली बिल हुआ कम, कल्लूटोला के होसीलाल को मिली राहत

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2026 07:55 pm 518 views
सोलर पैनल से 5 हजार का बिजली बिल हुआ कम, कल्लूटोला के होसीलाल को मिली राहत

कल्लूटोला (राजनांदगांव)। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड स्थित ग्राम कल्लूटोला निवासी होसीलाल साहू के घर का मासिक बिजली बिल पहले 4 से 5 हजार रुपये तक आता था। इतनी बड़ी राशि चुकाने से परिवार के बजट पर आर्थिक दबाव बनता था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


पंचायत में आयोजित सूर्यसभा से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया। इस संयंत्र को लगाने के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये मिलाकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली।


छत पर सौर संयंत्र लगने से बिजली खर्च में काफी कमी आई है। अब बिल में बचत हो रही राशि का उपयोग परिवार की अन्य जरूरतों में किया जा रहा है। योजना का लाभ मिलने पर होसीलाल साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003212252898

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 38 / 211