14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Aug 19, 2024 06:26 pm 230 views
सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
[smartslider3 slider=2]
सरगुजा पुलिस, ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस, ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, आरोपी गिरफ्तार  
  • थाना सीतापुर की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी किया गया ट्रैक्टर ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर किया गया जप्त।
पंकज शुक्ला/अंबिकापुर सरगुजा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सीतापुर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को विनोद गुप्ता ने अपने ग्राम परसा स्थित ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान, पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम बहमा के रोहित चौहान और उसके साथियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रोहित और उसके साथी आशीष चौहान, संतराम मुण्डा, और गज्जू मोदी ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर सहित पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने तत्परता से इस मामले का खुलासा किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014222035993

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 219