8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा की कहानी: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान

शेयर करें

OM Darpan

Oct 06, 2026 11:25 pm 293 views
सेवा की कहानी: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान

  • अब रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं रहना पड़ेगा दूसरों पर निर्भर

रायगढ़। कभी घर से बाहर निकलने के लिए किसी दूसरे का सहारा लेना पड़ता था। जरूरी काम हो या रोजमर्रा की जरूरत, आने-जाने की परेशानी हमेशा सामने रहती थी। लेकिन सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन-प्रशासन से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने देवप्रसाद के लिए आवागमन को आसान करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांधीनगर रायगढ़ के दिव्यांग श्री देवप्रसाद चौहान बताते हैं कि पहले बिना ट्राइसाइकिल के कहीं आना-जाना उनके लिए काफी मुश्किल था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार जरूरी काम होने के बावजूद आवागमन की परेशानी के कारण दूसरों की मदद का इंतजार करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देता है। वे कहते हैं कि इस सुविधा से अब अपने निजी काम हों या अन्य आवश्यकताएं, वे पहले की तुलना में अधिक स्वतंत्र होकर घर से बाहर निकल सकेंगे।

देवप्रसाद के लिए यह ट्राइसाइकिल सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि दूसरों पर निर्भरता कम करने और अपने काम स्वयं करने का जरिया बनी है। यह सुविधा उनके जीवन में सहजता के साथ आत्मविश्वास भी लेकर आई है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर देवप्रसाद ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से उन्हें अपने दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।

सेवा संकल्प अभियान से जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

स.क्र./60/सुजीत सिंह फोटो..8

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008055923172

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 50 / 213