10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान: गांव में ही शंकर लाल को मिला जॉब कार्ड, जगी आजीविका की नई उम्मीद

शेयर करें

OM Darpan

Oct 08, 2026 03:44 am 301 views
सेवा संकल्प अभियान: गांव में ही शंकर लाल को मिला जॉब कार्ड, जगी आजीविका की नई उम्मीद


मोहला। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में कारगर साबित हो रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनवाड़वी निवासी शंकर लाल हरामे को वीबी-जी रामजी योजना के तहत जॉब कार्ड प्रदान किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


गांव में ही मिलेगा रोजगार

जॉब कार्ड मिलने से शंकर लाल के चेहरे पर खुशी और संतोष है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें गांव में ही रोजगार प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। योजना के तहत कार्य मिलने पर उन्हें 300 रुपये की मजदूरी प्राप्त होगी, जिससे परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। शंकर लाल ने कहा कि यह कार्ड उनके लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आजीविका की नई उम्मीद है।


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

योजना का सीधा लाभ मिलने पर शंकर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का गांव तक पहुंचकर जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ना एक बेहतरीन कदम है। ज्ञात हो कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन लगातार गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दे रहा है और उनकी समस्याओं का निराकरण कर सीधे उन्हें लाभान्वित कर रहा है। इससे व्यवस्था के प्रति ग्रामीणों का विश्वास काफी बढ़ा है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010133909777

विज्ञापन

Advertisement