शादी का माहौल बदला मातम में
OM Darpan
May 04, 2024 12:24 am
174 views
04 May 2024
बलरामपुर-रामानुजगंज। रामानुजगंज से सब्जी लेकर अपने गांव धनगाव बाइक और बस के टक्कर से युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर वन विभाग के पुराने लकड़ी डिपो के समीप टक्कर हो गई जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी जिसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धनगाव के मृणाल मंडल पिता केना मंडल उम्र 30 वर्ष आज सब्जी लेने रामानुजगंज गया था। जो अपनी बाइक में सब्जी लेकर वापस अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से यात्री बस रणवीर आ रही थी जिससे टक्कर हो हो गई जिससे मृणाल के सिर में गंभीर चोट लगी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई वही मृणाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।सड़क हादसे में युवक की मौत
शादी की खुशिया बदली मातम में मृतक के अपने छोटे भाई मधु मंडल की शादी कल हुई थी। पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी मृणाल इस बीच रामानुजगंज सब्जी लेने गया था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मासूम सर से उठा पिता का साया जिस घर में शादी के बाद पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी व पूरे गांव में खुशी की लहर थी वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृणाल के लड़की 5 साल की एवं लड़का 2 साल का है दोनों मासूमों के सर से पिता का साया उठ गया। तमासा देखते रहे लोग नहीं की मदद घटना के बाद मृणाल चिलचिलाती धूप में तड़पता रहा बहुत से लोग मौके पर उपस्थित थे। लेकिन किसी ने मद्दत नहीं कि और तमास देखते रहे व घटना की फोटो एवं वीडियो बनाने में लगे रहे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन