14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्व शिविर में अचानक पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर अफसरों को दिए पेंडिंग काम तुरंत निपटाने के निर्देश!

OM Darpan

Apr 07, 2026 05:47 am 231 views
राजस्व शिविर में अचानक पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर अफसरों को दिए पेंडिंग काम तुरंत निपटाने के निर्देश!

राजनांदगांव (ओमदर्पण न्यूज़)।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में आयोजित 'राजस्व पखवाड़ा शिविर' का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से सीधे तौर पर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में आए नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, नक्शा सुधार और ऋण पुस्तिका सुधार सहित अन्य महत्वपूर्ण राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि इन सभी मामलों का समय-सीमा के भीतर और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजनों को उनके निवास के समीप ही सरल, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध हों, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन और प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई हो तथा निराकरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

ग्रामीणों से की योजनाएं का लाभ लेने की अपील

इस मौके पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे अपने आवश्यक अभिलेख और रिकॉर्ड अद्यतन (अपडेट) रखें ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

कलेक्टर ने अधिकारियों को शेष बचे प्रकरणों का भी नियमानुसार और निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914161544459

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 182