8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी अस्पताल में रिश्वत मांगने का मामला, वीडियो हुआ वायरल

शेयर करें

OM Darpan

Jul 31, 2024 01:17 am 163 views
सरकारी अस्पताल में रिश्वत मांगने का मामला, वीडियो हुआ वायरल

सरकंडा के शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप

  बिलासपुर: सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। सरकंडा स्थित शासकीय आयुर्वेद अस्पताल के डॉक्टर बृजेश सिंह पर मरीज से 3,000 रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इस घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें डॉक्टर और उनके सहयोगी मरीज के परिवार से पैसे की मांग करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। शिकायतकर्ता हितेश साहू ने बताया कि उन्होंने अपने भाई जयंत कुमार साहू को फिस्टुला के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्हें महंगी दवाइयों और ऑपरेशन के सामान को खरीदने के लिए मजबूर किया गया। उपचार के सफल होने के बाद, अस्पताल में डिस्चार्ज के समय डॉक्टर बृजेश सिंह और उनके सहयोगी ने रिश्वत की मांग की। घूस मांगने का वीडियो मरीज के परिवार द्वारा दर्ज किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। हालांकि, इस पर शिकायत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008062929132

विज्ञापन

Advertisement