2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में धारदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Oct 02, 2026 09:41 pm 274 views
रायपुर में धारदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई


रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र के रोजबे ग्रीन सोसायटी के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेट्रोलिंग टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस को 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोजबे ग्रीन सोसायटी के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही विधानसभा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर उर्फ ईशु निषाद (32 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से महासमुंद जिले के तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली का निवासी है और वर्तमान में गुढियारी थाना क्षेत्र के काला मैदान, गोगांव में रह रहा था। विधानसभा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003004901552

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 367