22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम साय ने 'कोशल फैब' ब्रांड किया लॉन्च, बुनकरों को मिले 10 करोड़ 90 लाख

शेयर करें

OM Darpan

Aug 08, 2026 02:00 am 747 views
सीएम साय ने 'कोशल फैब' ब्रांड किया लॉन्च, बुनकरों को मिले 10 करोड़ 90 लाख
 
  • रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सम्मेलन आयोजित

  • आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने किया रैंप वॉक, करोड़ों के अनुदान वितरित

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित सम्मेलन में रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी एवं माटीकला बोर्ड के हितग्राहियों को 10 करोड़ 90 लाख रुपये का अनुदान दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब', एनआईसी निर्मित हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और जशपुर जिले के गोरिया में ग्लेजिंग यूनिट का शुभारंभ किया। सीएम ने 'सेल्फी विद स्वदेशी' अभियान की घोषणा करते हुए स्टॉल से तत्काल भुगतान कर कोसा साड़ी खरीदी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 20 हजार परिवार इस क्षेत्र से जुड़े हैं। ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने 7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में इस दिवस की शुरुआत का स्मरण किया। सीएम ने कहा कि सरकार 'लोकल टू ग्लोबल' तथा 'लूम टू लग्जरी' पर केंद्रित है। नवा रायपुर में गारमेंट इकाई (4500 रोजगार), 5 हवाई अड्डों पर शोरूम, रायपुर में यूनिटी मॉल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बस्तर की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने स्वदेशी फैशन शो में रैंप वॉक किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन, चरण पादुका, कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपये, रामलला दर्शन (50 हजार श्रद्धालु), ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु पोर्टल की चर्चा की। बीते 2.5 वर्षों में 469 बुनकर आवास, 47 प्रदर्शनियों से 10 करोड़ की बिक्री, 2001 महिला समूहों को 68 करोड़ और 5 भंडारों से 93 करोड़ के वस्त्र व 436 करोड़ की शासकीय खरीदी हुई। 935 छात्रों को 81.83 लाख तथा 17 वरिष्ठ बुनकरों को सम्मान मिला। स्व. बिसाहूदास महंत और राजराजेश्वरी करुणामाता पुरस्कार दिए गए। टाई-डाई एवं बाँधनी रंगाई पुस्तक विमोचित हुई। हथकरघा संचालनालय ने 49 शेड हेतु 1.22 करोड़, 5 समितियों को 75 लाख और 85 बुनकरों को उपकरण दिए। हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने 30 तथा माटीकला बोर्ड ने 70 शिल्पियों को चाक दिए। रेशम संचालनालय की सिल्क समग्र योजना में 21 कृषकों को लाभ मिला। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुदान और साइटसेवर्स इंडिया से चश्मे बंटे। मौके पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, श्री भोजराम देवांगन, श्री राकेश पांडेय, श्रीमती शालिनी राजपूत, संस्कृत विद्या मंडलम अध्यक्ष श्री राजेश राजपूत, सचिव श्री राजेश सिंह राणा, श्री चुन्नीलाल साहू सहित बिलासा हैंडलूम और सबरी एम्पोरियम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922064537461

विज्ञापन

Advertisement